देश

Gorakhpur-Kolkata Puja Special Train Derailed: बिहार में गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे

बिहार से बड़ी खबर आ रही है. मंगलवार को सिलौट और सिहो के बीच 05048 गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. फ़िलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Gorakhpur-Kolkata Puja Special Train Derailed: बिहार में गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे
ट्रेन I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

पटना: बिहार (Bihar) से बड़ी खबर आ रही है. मंगलवार को सिलौट (Silaut) और सिहो (Siho) के बीच 05048 गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन (Gorakhpur-Kolkata Puja Special Train ) के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. फ़िलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. घटना के कारण पूरा रेल रूट प्रभावित हुआ है.

मिली जानकारी के मुताबिक कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे अचानक बेपटरी हो गए. घटना में अभी तक किसी यात्री के जख्मी होने की सूचना नहीं मिली है. मौके पर रेलवे के आला अधिकारीयों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. सिलौट रेलवे स्टेशन रघुनाथपुर क्षेत्र में पड़ता है और सिहो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की सकरा तहसील में स्थित है.

घटना के बाद प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं जो इस प्रकार हैं- समस्तीपुर: 06274-232227, मुजफ्फरपुर: 8340644986, सोनपुर: 06158-221645 और 06158-262960, हाजीपुर: 06224-272230, झाझा: 7070037919. बताया जा रहा है कि मौके से सभी यात्रियों समेत बाकि डिब्बों को रवाना कर दिया गया है. जबकि ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने के बाद उस में जरुरत के मुताबिक डिब्बे जोड़े जाएंगे.

इससे पहले बीते 29 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक सतर्क प्लंबर ने समय पर हस्तक्षेप करते हुए एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना को टाल दिया. घटना के दिन जब प्लंबर चंद्रसेन सैनी पटरी के पास से गुजर रहा था तो उसने अमृतसर-हावड़ा पार्सल ट्रेन के ट्रैक से गुजरने के कुछ मिनट पहले ही रेलवे ट्रैक पर एक दरार देखी. इस ट्रेन में दो सैन्य डिब्बे भी लगे हुए थे, जिसमें सेना के जवान सवार थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2020 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).