कोविड-19 के नये स्वरूप के कारण मेजबान दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के आखिरी दो एकदिवसीय मैच स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका कोविड-19 के नये स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण मेजबान देश और नीदरलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला को शनिवार को स्थगित कर दी गई।

दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

जोहानिसबर्ग, 28 नवंबर : दक्षिण अफ्रीका कोविड-19 के नये स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण मेजबान देश और नीदरलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला को शनिवार को स्थगित कर दी गई. विश्व कप सुपर लीग के तहत खेली जा रही श्रृंखला का पहला एकदिवसीय मैच शुक्रवार को सेंचुरियन में भारी बारिश के कारण रद्द हो गया. अगले दो मैच भी उसी स्थान पर 28 नवंबर और एक दिसंबर को खेले जाने थे. यह भी पढ़ें : कोरोना के ‘Omicron’ वेरिएंट से दुनियाभर में दहशत, अब तक इन देशों में मिले मामले- लापरवाही पड़ेगी भारी

कोविड-19 के नये स्वरूप ‘ओमिक्रोन’ के आने के बाद दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ‘कोनिनक्लिजिके नीदरलैंड क्रिकेट बोर्ड (केएनसीबी)’ और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए)’ ने श्रृंखला को स्थगित करने का निर्णय लिया. सीएसए के कार्यकारी सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) फोलेत्सी मोसेकी ने कहा, ‘‘ हम इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति से निराश हैं. हमारे लिए हालांकि सभी मेहमान टीमों का ख्याल रखना सर्वोपरि है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों की मानसिक भलाई सीएसए की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम दौरा करने वाली टीमों के दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सीएसए और केएनसीबी 2023 में समाप्त होने वाले आईसीसी भविष्य दौरा कार्यक्रम के इस चक्र में इस दौरे को फिर से आयोजित करने के बारे में चर्चा करेंगे.’’ नीदरलैंड के कोच रेयान कैंपबेल ने एक ट्वीट में कहा था कि ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ सहित कई देशों द्वारा दक्षिण अफ्रीका से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद टीम ने काफी दबाव में थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड