देश की खबरें | मादक पदार्थ मामला: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एनसीबी कार्यालय पहुंचीं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 26 सितंबर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले बयान दर्ज कराने के लिये शनिवार को यहां एनसीबी के कार्यालय पहुंची। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वह दोपहर के समय दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में एनसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय आईं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Puducherry: पुडुचेरी में 5 हजार नमूनों की जांच के बाद कोरोना संक्रमण के 555 नए मामले दर्ज, कुल मृतकों की संख्या हुई 500.

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की जांच टीम राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले के साथ-साथ बॉलीवुड-मादक पदार्थ के सिलसिले में उनका बयान दर्ज करेगी।

सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों से पूछताछ के दौरान श्रद्धा का नाम सामने आया था। उन लोगों को जांच टीम पहले ही तलब कर चुकी है।

यह भी पढ़े | भारत-बांग्लादेश के बीच सहयोग विश्वास और परस्पर सम्मान पर आधारित है: भारतीय दूत रीवा गांगुली दास.

श्रद्धा ने राजपूत के साथ काम किया था। राजपूत का शव 14 जून को बांद्रा में उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटका मिला था।

इससे पहले अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सुबह करीब नौ बजकर 50 मिनट पर कोलाबा में एनसीबी अतिथि गृह में बयान दर्ज कराने पहुंची थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)