नयी दिल्ली, छह नवंबर बीमारी का पता लगाने के लिये जांच घर चलाने वाली डा. लाल पैथ लैब का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में 7.53 प्रतिशत बढ़कर 87.1 करोड़ रुपये रहा।
डा. लाल पैथ लैब्स ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 81 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
यह भी पढ़े | कर्नाटक सरकार दीपावली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाएगी: मुख्यमंत्री येदियुरप्पा.
कंपनी की परिचालन आय चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर में 431.9 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 365.6 करोड़ रुपये रही थी।
डा. पैथ लैब्स के निदेशक मंडल ने 2020-21 के लिये 6 रुपये प्रति इक्विटी शेयर लाभांश देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़े | Coronavirus: CM केजरीवाल ने कहा- मास्क लगाने का प्रचार प्रसार किसी आंदोलन की तरह करने की जरूरत.
कंपनी का शेयर बीएसई में 2.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,270 रुपये प्रति इक्विटी बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY