एजेंसी न्यूज

Dombivli Gang Rape Case: पुलिस ने 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने डोम्बिवली सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार नाबालिगों समेत सभी 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है. गौरतलब है कि डोम्बिवली में 15 वर्षीय लड़की का इस साल की शुरुआत में आठ महीनों में कई बार कथित तौर पर यौन शोषण किया गया.

Dombivli Gang Rape Case: पुलिस ने 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 3 दिसंबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने डोम्बिवली सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार नाबालिगों समेत सभी 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है. गौरतलब है कि डोम्बिवली में 15 वर्षीय लड़की का इस साल की शुरुआत में आठ महीनों में कई बार कथित तौर पर यौन शोषण किया गया. जिले के मानपाडा पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हाल में कल्याण सत्र अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया. मानपाडा पुलिस थाने में इस साल 22 सितंबर को यह मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, ‘‘आरोप पत्र 885 पृष्ठों का है और इसमें 122 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं.’’ आरोप पत्र में कहा गया है कि आरोपियों ने डोम्बिवली, बदलापुर, मुरबाड़ और रबाले समेत विभिन्न स्थानों पर इस साल 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे नशीला पदार्थ भी दिया गया. यह भी पढ़ें : UP: अज्ञात बदमाशों ने ट्रक से चुराया मिराज फाइटर जेट का टायर, केस दर्ज

मामले में कुल 33 आरोपियों में से चार नाबालिग अभी जमानत पर बाहर हैं जबकि 29 अन्य न्यायिक हिरासत में हैं. पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 376 (एन) (बार-बार दुष्कर्म), 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 376 (3) (16 साल से कम आयु की लड़की के साथ दुष्कर्म) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2021 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).