जोकोविच और निकोला काचिच को जैमी मूरे और माइकल वीनस ने 6 . 4, 6 . 2 से हराया । जोकोविच कोरोना टीकाकरण नहीं कराने की वजह से अमेरिका में पिछले दो साल में कई टूर्नामेंट नहीं खेल सके थे ।
विम्बलडन फाइनल में कार्लोस अल्काराज से हारने के बाद जोकोविच का यह पहला प्रतिस्पर्धी मैच था ।
एकल में उनका सामना अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना से होगा ।
अल्काराज ने आस्ट्रेलिया के क्वालीफायर जोर्डन थाम्पयन को 7 . 5, 4 . 6, 6 . 3 से मात दी । वह इस सत्र में 50 जीत दर्ज करने वाले पहले एटीपी खिलाड़ी बन गए ।
महिला वर्ग में पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्लोएने स्टीफेंस ने गत चैम्पियन कैरोलिन गार्सिया को 4 . 6, 6 . 4, 6 . 4 से हराकर पहली बार तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया । पांचवीं वरीयता प्राप्त ओंस जबाउर ने अन्हेलिना कालिनिना को 6 . 3, 6 . 7, 7 . 6 से हराया ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY