देश की खबरें | खेत में बने टांकें तोड़ने से परेशान व्यक्ति किया आत्मदाह का प्रयास
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जैसलमेर, 13 सितम्बर जिले के पोकरण थाना परिसर में एक युवक ने स्वयं पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर कथित रूप से आत्मदाह करने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि रामदेवरा थाना क्षेत्र निवासी गिरधारी राम भील (30) उसके खेत मे बने टांके को तोड़े जाने से मानसिक रूप से परेशान था।

यह भी पढ़े | MP Assembly Bypolls 2020: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को बताया आधुनिक ठग, कहा- उन्होंने भ्रष्टाचार में नए रिकॉर्ड बनाए.

पोकरण के सर्किल अधिकारी मोटाराम ने बताया कि लगभग 50 प्रतिशत झुलसे भील को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जोधपुर रैफर कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि रामदेवरा थाना क्षेत्र निवासी भील द्वारा दिये गये बयान के अनुसार स्थानीय सरपंच के साथ कुछ विवाद के चलते उसके खेत में बने पानी के टांकें को तोड दिया गया था।

यह भी पढ़े | NEET 2020: कोरोना महामारी के बीच देश में नीट की परीक्षा सम्पन्न, करीब 85 से 90 फीसदी छात्र रहे उपस्थित- शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल.

अधिकारी ने बताया कि भील आज उपखंड कार्यालय गया था लेकिन रविवार को कार्यालय बंद होने पर वह थाने में अपनी फरियाद लेकर पहुंचा जहां थाना परिसर में स्वयं को आग लगा ली।

उन्होंने बताया कि उसके बयान के आधार पर स्थानीय सरपंच और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पोकरण थाने के एक पुलिसकर्मी ने बताया कि भील ने शोर मचाते हुए थाना परिसर में प्रवेश किया। जब तक पुलिस कर्मी मामले को समझ पाते उसने माचिस निकाल पर खुद को आग लगा ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)