तिरुवनंतपुरम/कोच्चि, 10 अक्टूबर कांग्रेस के एक विधायक की कथित मौजूदगी में आयकर अधिकारियों द्वारा कोच्चि में एक घर से छापे के दौरान बेहिसाब धन जब्त किये जाने पर केरल में विवाद खड़ा हो गया है जिसके बाद सत्तारूढ़ माकपा ने विधायक के इस्तीफे की मांग की है।
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कहा कि आरोप गंभीर हैं और यदि इस संबंध में कोई शिकायत की जाती है तो जांच की जाएगी।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस मामले की जांच CBI ने अपने हाथ में लिया, सीएम योगी ने की थी सिफारिश.
खबरों के अनुसार आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को कोच्चि से 40-50 लाख रुपये का काला धन जब्त किया था और इस तरह की खबरें भी थीं कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और स्थानीय विधायक पी टी थॉमस मौके से अधिकारियों के पहुंचने से ऐन पहले निकले थे जो कथित तौर पर लेन-देन के लिए वहां उपस्थित थे।
माकपा और उसकी युवा इकाई डीवाईएफआई ने आरोप लगाया कि थॉमस एक भूमि सौदे के दौरान अवैध लेन-देन के लिए मौजूद थे। उन्होंने कांग्रेस नेता के इस्तीफे की मांग की।
यह भी पढ़े | दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ‘देशभक्ति पाठ्यक्रम’ की समीक्षा की, एजुकेशन सिस्टम पर कही ये बड़ी बात.
विजयन ने मीडिया से कहा, ‘‘इस मामले में विधायक के खिलाफ लगाये गये आरोप गंभीर प्रकृति के हैं। अगर इस संबंध में कोई शिकायत की जाती है तो जांच कराई जाएगी।’’
हालांकि थॉमस ने अपने खिलाफ आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि अवैध लेन-देन में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
उन्होंने कहा कि उनकी मदद मांगे जाने पर वह एक भूमि सौदे के निपटारे के लिए उनके पूर्व ड्राइवर के आवास पर पहुंचे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY