लंदन, 22 जुलाई भारतीय मूल के दीपेश जे शाह को ब्रिटेन की सरकारी राजमार्ग कंपनी हाइवेज इंग्लैंड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ब्रिटेन की सरकार ने मंगलवार को उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
ब्रिटेन के परिवहन विभाग ने नियुक्ति को मंजूरी देने के बाद कहा कि देश में सड़क संरचनाओं का स्तर बेहतर बनाने की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का नेतृत्व करने के लिये दीपेश जे शाह को नया चेयरमैन चुना गया है।
यह भी पढ़े | देश की खबरें | जल प्रकृति की अमूल्य सम्पदा है,हमें इसके संरक्षण की भी चिन्ता करनी होगी : योगी.
हाइवेज इंग्लैंड ने बताया कि शाह एक सितंबर से पदभार संभालेंगे।
शाह को ब्रिटेन की अग्रणी सरकारी व निजी कंपनियों में काम करने का अनुभव है।
यह भी पढ़े | Khatron Ke Khiladi 10 Finale: करिश्मा तन्ना ने जीता 'खतरों के खिलाड़ी' का ताज? एकता कपूर ने दिए ये संकेत.
शाह ने कहा, ‘‘इंग्लैंड में समुदायों को आपस में जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली हाइवेज इंग्लैंड का चेयरमैन बनने का निमंत्रण पाकर मैं सम्मानित हूं।।’’
शाह कोलिन मैथ्यूज की जगह लेने वाले हैं। मैथ्यूज 2014 से हाइवेज इंग्लैंड के चेयरमैन हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY