बुल्गारिया के इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने फ्रांस के उगो हंबर्ट को 6-3, 6-4 से हराने के बाद कहा, ‘‘मैंने स्वयं से कहा कि मुझे प्रयास करना चाहिए और आज मैं यहां मैच खेल रहा हूं। सच कहूं तो मैं यहां आकर, टूर्नामेंट में भाग लेकर ही खुश था। मैच छोड़िये मैं अभी टेनिस को लेकर भी बात नहीं कर रहा हूं। ’’
इस बीच इस हार्डकोर्ट टूर्नामेंट के महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा और सोफिया केनिन के अलावा 2017 की यूएस ओपन चैंपियन सलोनी स्टीफन्स भी बाहर हो गयी।
यह भी पढ़े | IPL 2020: सुनील गावस्कर ने कहा- कई सारे लोग आईपीएल से अपनी आजीविका चलाते हैं.
पिलिसकोवा को रूस की वेरोनिका कुद्रेमेतोवा ने 7-5, 6-4 से जबकि आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन केनिन को फ्रांस की एलिज कोर्नेट ने 6-1, 7-6 (7) से हराया। स्टीफन्स को कारोलिना गर्सिया के हाथों 6-3, 7-6 (4) से हार झेलनी पड़ी।
दिमित्रोव को जून में क्रोएशिया और सर्बिया में नोवाक जोकोविच द्वारा आयोजित प्रदर्शनी श्रृंखला में भाग लेने के दौरान कोरोना वायरस के लिये पॉजीटिव पाया गया था।
यह भी पढ़े | Saqlain Mushtaq ने कहा- BCCI ने धोनी के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया.
जोकोविच भी इस बीमारी से संक्रमित पाये गये थे। वह पीठ दर्द के कारण वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन के युगल से हट गये लेकिन उन्हें अभी एकल ड्रा में रखा गया है।
यूएस ओपन 31 अगस्त से शुरू होगा और उस लिहाज से यह टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY