खेल की खबरें | धोनी की मानसिक मजबूती उन्हें खास बनाती है: ताइबू

चेन्नई, आठ जून जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ततेंदा ताइबू का मानना है कि मानसिक मजबूती महेन्द्र सिंह धोनी को उनके समकक्ष खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

इस पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने ‘स्पोर्ट्स रुलर यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘ मैंने धोनी को पहली बार तब देखा था जब वह भारत ए टीम के साथ आये थे। मुझे लगा कि कार्तिक धोनी से ज्यादा स्वाभाविक है। कार्तिक विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में अधिक स्वाभाविक लगते हैं।’’

यह भी पढ़े | Renee Gracie Becomes Porn Star: V8 Supercar महिला रेसर रेनी ग्रैसी बनी पोर्न स्टार, अब हर हफ्ते कमाती है 2500 डॉलर  .

ताइबू ने इसके बाद धोनी की तकनीकी क्षमता का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ धोनी जब विकेटकीपिंग करते हैं तब भी उनका तरीका थोड़ा अलग होता है। आमतौर पर कीपिंग के समय विकेटकीपरों की दोनों हाथों कि छोटी अंगुली एक साथ रहती है लेकिन धोनी के साथ ऐसा नहीं है। लेकिन अलग तकनीक के बाद भी वह कैच पकड़ते है और पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर देते है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: आस्ट्रेलियाई गोलकीपर मिशेल लैंगेरक पाए गए कोविड-19 से पॉजिटिव.

ताइबू ने कहा कि धोनी की बल्लेबाजी के साथ भी ऐसा ही है। उनकी तकनीक अलग है लेकिन आंख-हाथ का सामंजस्य और मानसिक मजबूती कमाल की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ आमतौर पर अगर आपका तरीका अलग है तो कोच बदलाव लाने के लिए कहते है लेकिन के आंकड़े सबको गलत साबित करते है।’’

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ गिलक्रिस्ट नैसर्गिक बल्लेबाज थे लेकिन नैसर्गिक विकेटकीपर नहीं थे। वह बल्लेबाजी की तुलना में विकेटकीपिंग का अभ्यास ज्यादा करते थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)