Flight Bird Hitting: विमानों को पक्षियों की टक्कर से बचाने की कवायद, DGCA ने जारी की गाइडलाइंस
देशभर में हवाईअड्डों पर पक्षियों और अन्य जीवों के विमानों से टकराने की घटनाएं रोकने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शनिवार को दिशानिर्देश जारी कर नियमित गश्त और किसी भी तरह की वन्यजीव गतिविधि पर पायलटों को सूचना देने को कहा.
नई दिल्ली, 13 अगस्त: देशभर में हवाईअड्डों पर पक्षियों और अन्य जीवों के विमानों से टकराने (Flight Bird Hitting) की घटनाएं रोकने के लिए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शनिवार को दिशानिर्देश जारी कर नियमित गश्त और किसी भी तरह की वन्यजीव गतिविधि पर पायलटों को सूचना देने को कहा.
पिछले कुछ हफ्तों में विमानों से पक्षियों के टकराने की कई घटनाएं सामने आई हैं. गत चार अगस्त को भी गोफर्स्ट एयरलाइन के विमान ने चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी थी लेकिन एक पक्षी से टकराने के बाद उसे अहमदाबाद हवाईअड्डे पर लौटना पड़ा था.
इसके पहले गत 19 जून को पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद स्पाइसजेट के विमान के इंजन में आग लग गयी थी और 184 यात्रियों को लेकर उड़े विमान को कुछ ही मिनट बाद आपात स्थिति में उतारा गया. दरअसल विमान से किसी पक्षी के टकराने से इंजन में खामी आ गयी थी.
डीजीसीए ने शनिवार को जारी अपने परिपत्र में कहा कि सभी हवाईअड्डा संचालकों से कमियों का पता लगाने के लिए उनके वन्यजीव जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम की समीक्षा करने का अनुरोध किया गया है. किसी भी हवाईअड्डे में और उसके आसपास के क्षेत्र में सख्ती से इस दिशानिर्देश पर अमल करने को कहा गया है.
डीजीसीए ने हवाईअड्डा संचालकों से वन्यजीव जोखिम का आकलन करने को कहा है. इसके अलावा नियमित गश्त करने को भी कहा गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2022 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

