देश की खबरें | मुठभेड़ में वांछित बदमाश गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, 23 सितम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा, अलीगढ़ एवं हरियाणा में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देने वाला एक कुख्यात बदमाश पकड़ा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया, "नौहझील निवासी रामू जनवरी में यमुना एक्सप्रेस-वे पर लूट की दो वारदातों में वांछित चल रहा था।

यह भी पढ़े | Sharad Pawar IT Notice: शरद पवार को आयकर नोटिस भेजने का निर्देश चुनाव आयोग ने नहीं दिया, EC ने दी सफाई.

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ दस संगीन मामले दर्ज हैं और वह मथुरा के अलावा अलीगढ़ और हरियाणा के कई जिलों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता रहा है।"

उन्होंने बताया कि बीती रात एसटीएफ एवं नौहझील पुलिस के संयुक्त अभियान में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और अब उसके साथियों की भी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े | विपक्षी दल संसद परिसर में संयुक्त रूप से कृषि बिलों को लेकर शुरू किया विरोध प्रदर्शन: 23 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि उस पर पचास हजार रुपए का इनाम था।

सं पवनेश शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)