मुख्य प्रदर्शन बेंजामिन नेतन्याहू के आधिकारिक आवास के बाहर यरुशलम में हुआ।
पिछले कुछ हफ्तों से प्रदर्शन चल रहे हैं] जिसे आलोचक कोरोना वायरस संकट से निपटने में सरकार की नाकामी के तौर पर देखते हैं। नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों ने इन प्रदर्शनों को और हवा दी है।
यह भी पढ़े | Coronavirus: उत्तर कोरिया में मिला COVID-19 का पहला मरीज, कासॉन्ग के सीमावर्ती इलाकों को किया गया सील.
केसरिया शहर में नेतन्याहू के बीच हाउस के बाहर शनिवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हो गए।
पुलिस ने गत सप्ताह यरुशलम में प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पानी की बौछारें की थीं। देश में मई में अर्थव्यवस्था को जल्दी और गलत तरीके से फिर से खोलने के बाद कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने लगे और एक दिन में 2,000 तक नए मामले आने लगे।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में 1,487 नए COVID-19 पॉजिटिव मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 271,886.
देश में अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता है और बेरोजगारी दर करीब 20 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार की वित्तीय मदद की पेशकश पर्याप्त नहीं है।
ये प्रदर्शन ऐसे वक्त में हो रहे हैं जब नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा इस महीने फिर से शुरू हुआ। मुकदमे पर सुनवाई जनवरी में शुरू होगी। नेतन्याहू पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और कई घोटालों में घूस लेने का आरोप है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY