एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रदर्शनकारी स्कूल शिक्षकों ने मांगों की सूची के साथ बंगाल के मुख्य सचिव से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने सोमवार को राज्य सचिवालय में उन "योग्य और बेदाग" स्कूल शिक्षकों के एक समूह से मुलाकात की और उनकी मांगें सुनीं, जिनकी नियुक्तियां उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दी थीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | प्रदर्शनकारी स्कूल शिक्षकों ने मांगों की सूची के साथ बंगाल के मुख्य सचिव से मुलाकात की

कोलकाता, 14 जुलाई पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत ने सोमवार को राज्य सचिवालय में उन "योग्य और बेदाग" स्कूल शिक्षकों के एक समूह से मुलाकात की और उनकी मांगें सुनीं, जिनकी नियुक्तियां उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दी थीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान, शिक्षकों ने मांग की कि राज्य सरकार सोमवार रात तक "दागी और बेदाग" उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित करे।

मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करने वाले 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे एक शिक्षक ने कहा, "हम यह नहीं कह सकते कि बैठक सार्थक रही। हमने मुख्य सचिव से आज रात तक सूची जारी करने का आग्रह किया है। हालांकि, हमें यकीन नहीं है कि ऐसा होगा।"

उन्होंने कहा, "राज्य सरकार की प्रतिक्रिया के आधार पर हम अपनी अगली कार्रवाई तय करेंगे।"

इससे पहले, फोरम- 'योग्य शिक्षक शिक्षा अधिकार मंच' के सदस्यों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने के लिए हावड़ा से राज्य सचिवालय तक एक रैली निकाली, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया।

प्रदर्शनकारी शिक्षक मांग कर रहे हैं कि राज्य सरकार 2016 स्कूल सेवा आयोग परीक्षा की ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (ओएमआर) शीट प्रकाशित करे, साथ ही "बेदाग" उम्मीदवारों की पूरी सूची भी प्रकाशित करे और उनकी नौकरियों को बिना शर्त बहाल करे।

उच्चतम न्यायालय ने चयन प्रक्रिया को दोषपूर्ण करार देते हुए अप्रैल में राज्य सरकार द्वारा संचालित और राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त स्कूलों में लगभग 26,000 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति को रद्द कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).