ताजा खबरें | राज्यसभा में उठी दिनकर के आवास को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग

नयी दिल्ली, 17 मार्च बिहार के बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के जन्मस्थान को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग बुधवार को राज्यसभा में उठाई गयी।

मनोनीत सदस्य राकेश सिन्हा ने विशेष उल्लेख के जरिये इस विषय को उठाते हुए कहा कि रामधारी सिंह दिनकर की लेख्रनी ने न केवल साहित्य को समृद्ध किया है बल्कि सामाजिक चेतना और सार्वजनिक नैतिकता के भाव को जागृत किया है।

उन्होंने कहा कि ‘रश्मिरथी’ और ‘संस्कृति के चार अध्याय’ जैसी दिनकर की कृतियां राष्ट्रीय साहित्य ही नहीं बल्कि वैश्विक साहित्य का हिस्सा हैं।

सिन्हा ने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व की स्मृति को सहेजकर रखना सरकार और समाज दोनों, का दायित्व है।

भाजपा नेता ने कहा कि दिनकर का जन्म बिहार में बेगूसराय के सिमरिया में हुआ था और सैकड़ों लोग उनके जन्मस्थान को देखने आते हैं। दिनकर के परिवार के सदस्यों ने उनसे संबंधित चीजों को सहेजकर रखा है।

उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय को उनके घर को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करना चाहिए।

वैभव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)