देश की खबरें | दिल्ली: कार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में महंगी कार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और सरगना समेत दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर दिल्ली में महंगी कार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है और सरगना समेत दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि गिरोह का सरगना चोरी के वाहनों की आपूर्ति करने के बाद संदेह से बचने के लिए हवाई यात्रा करता था।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) भीष्म सिंह ने बताया कि अपराध शाखा के चोरी और झपटमारी रोधी प्रकोष्ठ (एआरएससी) ने ‘हाई फ्लाइंग गैंग’ के नाम से मशहूर गिरोह का भंडाफोड़ किया और चोरी के चार वाहन बरामद किए।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में सरगना हरेंद्र उर्फ हनी भी शामिल है। वे कई राज्यों में महंगी कारें चुराकर बेचता था।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस को यमुना विहार की ओर जाने वाली एक टोयोटा फॉर्च्यूनर कार के बारे में गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उस दौरान आरोपियों में से एक आस मोहम्मद (39) ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा करने के बाद उसे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अलवर तिराहा पर पकड़ लिया गया।
सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान मोहम्मद ने गिरोह के बारे में खुलासा किया और गाजियाबाद तथा दिल्ली से बरामद की गई मारुति ब्रेजा तथा मारुति बलेनो सहित अन्य चुराए गए अन्य वाहनों के स्थान के बारे में भी बताया।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि मोहम्मद ने हरेंदर को इस गिरोह का सरगना बताया।
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद की गिरफ्तारी के बाद हरेंदर बचने के लिए छिपता फिर रहा था।
अधिकारी ने बताया कि हरेंदर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया और बड़े पैमाने पर तलाश करने के बाद उसे गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के पास 100 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी की मारुति ब्रेजा कार बरामद की गई।
पुलिस ने बताया कि खजूरी खास का निवासी हरेंद्र डकैती, वाहन चोरी और धोखाधड़ी समेत 20 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2024 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

