देश की खबरें | दिल्ली: तस्कर को 100 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया गया

नयी दिल्ली, दस जुलाई दिल्ली पुलिस ने शाहदरा क्षेत्र में कई लुप्तप्राय प्रजातियों के कछुओं समेत 100 कछुओं की तस्करी करने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद निवासी भीम के कब्जे से 50 'इंडियन रुफड टर्टल', 45 'ब्लैक स्पॉटेड पॉन्ड टर्टल', तीन 'इंडियन आई टर्टल' और दो इंडियन सॉफ्टशेल टर्टल' बरामद किए गए हैं।

'ब्लैक स्पॉटेड पॉन्ड टर्टल', 'इंडियन आई टर्टल' और 'इंडियन सॉफ्टशेल टर्टल' लुप्तप्राय प्रजातियों में से हैं जो वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-I के अंतर्गत आते हैं।

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने बताया, "मंगलवार को गीता कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में लुप्तप्राय प्रजाति के कछुओं के साथ एक तस्कर आया है।"

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई।

डीसीपी ने बताया, "दोपहर करीब 1:15 बजे टीम ने एक व्यक्ति को स्कूटर पर एक बड़ा थैला लेकर जाते देखा। मुखबिर के वाहन और उसके चालक की पहचान करने के बाद संदिग्ध को पकड़ लिया गया।"

अधिकारी ने बताया कि गहन जांच के बाद थैले से 100 जिंदा कछुए बरामद किए गए जिन्हें जब्त कर लिया गया।

चौधरी ने बताया कि गीता कॉलोनी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और वन्यजीव विभाग को सूचित कर दिया गया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)