देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने अपने पूर्व आयुक्त वेद मारवाह को श्रद्धांजलि दी, लिखा : हमें आप बहुत याद आयेंगे, सर
जियो

नयी दिल्ली, छह जून दिल्ली पुलिस ने अपने पूर्व आयुक्त वेद मारवाह को शनिवार को श्रद्धांजलि दी। मारवाह का 87 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया था।

वर्ष 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस के आयुक्त रहे मारवाह बाद में झारखंड, मिजोरम और मणिपुर के राज्यपाल भी रहे।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में ITBP के 3 जवान पाए गए पॉजिटिव: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गोवा के कार्यकारी पुलिस महानिदेशक जसपाल सिंह ने बताया कि मारवाह ने उत्तरी गोवा में मापुसा के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

सिंह के मुताबिक गोवा में अपने घर में गिर जाने के बाद मारवाह को तीन सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को शाम साढ़े सात बजे उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: पिछले 24 घंटे में ITBP के 3 जवान पाए गए कोविड-19 से पॉजिटिव.

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मारवाह को श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ मृदु व्यवहार लेकिन दृढ़ निश्चय वाले, मृदुभाषी लेकिन कठिन कार्य को भी पूरा करने वाले सर्वोत्कृष्ट नौकरशाह। शानदार पुलिस अधिकारी एवं उत्कृष्ट प्रशासक- वेद मारवाह सर, हमने एक महान हस्ती खो दी।’’

उसने लिखा, ‘‘दिल्ली पुलिस अपने सबसे शानदार आयुक्तों में एक को सलाम करती है और श्रद्धांजलि देती है।’’

एक जवाब में उसने यह भी लिखा, ‘‘हमें आप बहुत याद आयेंगे, सर।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)