देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री के नाम पर बच्चों के लिए फर्जी योजना चलाने वाले तीन लोगों को पकड़ा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 अगस्त दिल्ली पुलिस ने ‘प्रधानमंत्री शिशु विकास योजना’ के नाम पर फर्जी वेबसाइट चलाने और पंचायत स्तर तक के एजेंटों के बड़े नेटवर्क के जरिए 15,000 से ज्यादा लोगों का पंजीकरण करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान बिहार में पटना निवासी नीरज पांडे, सुवेंद्र यादव और उत्तरप्रदेश के अयोध्या निवासी आदर्श यादव के तौर पर की गई है ।

यह भी पढ़े | 103-Year-Old Man Recovers From COVID-19 In Kerala: केरल में 103 साल के बुजुर्ग ने दी कोरोना मात, स्वास्थ्य मंत्री शैलजा ने ट्वीट कर कही ये बात.

पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया। उन्होंने शिकायत में कहा था कि प्रधानमंत्री शिशु विकास योजना के नाम पर एक वेबसाइट बनायी गयी और पंजीकरण तथा बच्चों के बीमा आदि के नाम पर लोगों से रकम ली गई है।

साइबर अपराध विभाग के पुलिस उपायुक्त अन्येष रॉय ने बताया, ‘‘छानबीन के दौरान पुलिस ने नीरज और आदर्श को क्रमश: बिहार और उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया। उन्होंने इस फर्जी योजना के तहत 15,000 से ज्यादा लोगों का पंजीकरण किया।’’

यह भी पढ़े | Naval Commanders Conference: एलएसी पर चीन से जारी तनानती के बीच नौसेना की 3 दिवसीय कमांडर्स कॉन्फ्रेंस दिल्ली में कल से, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सम्मेलन को करेंगे संबोधित.

नीरज ने खुलासा किया कि पीएम शिशु विकास योजना के नाम से पटना का सुवेंद्र यादव भी वेबसाइट चला रहा है ।

डीसीपी ने बताया कि नीरज के खुलासे के बाद पुलिस ने पटना में छापा मारा और सुवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शामिल करने के लिए उन्होंने देशभर में राज्य प्रमुखों की नियुक्ति की और इसके बाद प्रत्येक राज्य प्रमुखों ने अपने- अपने राज्यों में जिला प्रमुखों को नियुक्त किया। आगे इन जिला प्रमुखों ने एजेंट बनाए जो ग्राम पंचायत स्तर पर काम कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)