नयी दिल्ली, 27 जुलाई दिल्ली पुलिस ने मुहर्रम के मौके पर शहर भर में निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एक यातायात परामर्श जारी किया।
परामर्श के मुताबिक, शहर में मुहर्रम शुक्रवार और शनिवार को मनाया जाएगा।
परामर्श के मुताबिक, ताजिया जुलूस शुक्रवार रात करीब नौ बजे छत्ता शहजाद, कलां महल से निकाला जाएगा और कामरा बंगश, चितली कबर, चूड़ी वालान, मटिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार और हौज काजी से होकर गुजरेगा। इसके मुताबित, जुलूस को फिर उसी रास्ते से वापस ले जाया जाएगा।
परामर्श के मुताबिक, ताजिया जुलूस पूर्वी, उत्तरपूर्वी, शहादरा, उत्तरपश्चिम (इंद्रलोक और जहांगीरपुरी), दक्षिणपूर्वी (निजामुद्दीन), दक्षिण और पश्चिम जिलों में निकाले जाएंगे और ये अपने-अपने जिलों के स्थानीय करबलाओं पर आकर समाप्त होंगे।
परामर्श के मुताबिक, देश बंधु गुप्ता मार्ग पर अजमेरी गेट और उससे आगे की ओर आने वाली नगर बसों को आराम बाग पर रोक दिया जाएगा और ये बसें चित्रगुप्त रोड पहाड़गंज के रास्ते वापस जाएंगी। परामर्श में कहा गया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली बसों को भी आराम बाग पर रोक दिया जाएगा। वहीं कनॉट प्लेस और केंद्रीय सचिवालय की ओर जाने वाली बसें रानी झांसी रोड मंदिर मार्ग-पार्क स्ट्रीट से होती हुई उड़ान मार्ग पर समाप्त होंगी और काली बाड़ी मार्ग से वापस आएंगी।
परामर्श के मुताबिक, यातायात के सुचारू प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए जामा मस्जिद रोड/चावड़ी, आसफ अली रोड, जेएलएन मार्ग, नई सड़क, पंचकुइयां रोड, आउटर कनॉट प्लेस, संसद मार्ग, रफी मार्ग, तुगलक रोड, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, केजी मार्ग, जनपथ, लोधी रोड, जोर बाग सड़क पर दोपहर 12 बजे से रात साढ़े नौ बजे तक यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।
परामर्श में कहा गया कि जुलूस वाले मार्गों के साथ-साथ उसके आस-पास की सड़कों पर यातायात धीमा रहने की संभावना है। यात्रियों को इन मार्गों पर नहीं जाने की सलाह दी जाती है। निर्बाध यात्रा के यात्रियों को विशेष रूप से प्रभावित मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY