देश की खबरें | दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित किशोर को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, 24 फरवरी दिल्ली पुलिस ने हत्या के एक मामले में पिछले पांच महीने से फरार किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को चाकू मारने और दो अन्य को घायल करने का मामला 29-30 सितंबर, 2024 की मध्य रात्रि का है।

पीड़ित अनुराग, रिंकू और आकाश एक क्लब से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे, तभी उनका सामना किशोरों के एक समूह से हुआ।

उन्होंने बताया कि मौखिक विवाद उस समय हिंसक हमले में बदल गया जब आरोपियों ने झिलमिल मेट्रो स्टेशन के निकट उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में अनुराग की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि अनुराग पर चाकू के 13 वार किए गए और उसकी मौत हो गई, जबकि रिंकू को गंभीर चोटें आईं और उसका इलाज किया गया। इसके बाद मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जांच के दौरान पांच संदिग्धों - अर्जुन, रोहित, गोपाल, अभिषेक कुमार और एक अन्य किशोर को गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)