देश की खबरें | दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या में थोड़ा इजाफा, ग्राहकों की राह तक रहीं खान-पान की दुकानें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो की ब्ल्यू लाइन पर बुधवार को ट्रेन सेवाएं शुरू होने के बाद राजीव चौक पर यात्रियों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हुई है, लेकिन कोविड-19 के डर के चलते लोग खान-पान की दुकानों पर जाने से कतरा रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर दिल्ली मेट्रो की ब्ल्यू लाइन पर बुधवार को ट्रेन सेवाएं शुरू होने के बाद राजीव चौक पर यात्रियों की संख्या में थोड़ी वृद्धि हुई है, लेकिन कोविड-19 के डर के चलते लोग खान-पान की दुकानों पर जाने से कतरा रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो का संचालन 22 मार्च से बंद था। सात सितंबर को येलो लाइन पर ट्रेन सेवाएं शुरू हुई हैं। हालांकि पहले दिन मेट्रो में कम यात्री दिखाई दिये।

यह भी पढ़े | Fire in Ahmedabad: गुजरात में सेनिटाइजर बनाने वाली कंपनी में लगी आग, मौके पर फायरब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौजूद.

मेट्रो सुबह और शाम चार-चार घंटे के लिये चल रही है।

बुधवार को ब्ल्यू और येलो लाइन के नौ स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा शुरू हो गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 4039 नए केस, 20 की मौत, 2 लाख के पार पहुंचा कुल आंकड़ा: 9 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजीव चौक पर खान-पान की दुकान के एक कर्मचारी ने बताया कि सोमवार से उनकी दुकान खुल रही है।

उन्होने कहा, ''बीते तीन दिन में, हमारे पास केवल तीन ग्राहक आए हैं। वो भी पानी की बोतलें खरीदने। हमने केवल 150 रुपये कमाए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि सभी लाइनों पर ट्रेन सेवाएं शुरू होने के बाद कमाई बढ़ेगी।''

मेट्रो के कर्मचारी स्टेशन में प्रवेश करने वाले लोगों के बैग सैनिटाइज कर रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन यात्रियों को बता रहा है कि उन्हें क्या करना चाहिये और क्या नहीं करना चाहिये।

यात्रियों के कहा जा रहा है, ''अगर आपको सर्दी, जुकाम या बुखार है, तो मेट्रो में यात्रा न करें। यात्रियों की सुविधा के लिये ट्रेन के दरवाजे खुलने और बंद होने का समय बढ़ा दिया गया है। ''

सोमवार को येलो लाइन और रैपिड मेट्रो में लगभग 15,500 यात्रियों ने सफर किया। मंगलवार को यह संख्या करीब 17,600 रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\