देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने 31 जुलाई तक उपभोग अवधि वाले बीयर भंडार को बेचने की अनुमति दी

नयी दिल्ली, 13 जुलाई दिल्ली सरकार ने रेस्तरां-बार, होटलों और क्लबों को अपने उन बीयर भंडार को शराब की दुकानों को बेचने की अनुमति दे दी है जिनके उपभोग की अवधि 31 जुलाई तक है।

एक अधिकारी के मुताबिक, इन प्रतिष्ठानों के मालिकों को सरकार ने तीसरी बार राहत दी है।

यह भी पढ़े | कोरोना के तमिलनाडु में 4328 नए मरीज पाए गए, 66 की मौत: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

होटलों, क्लबों और रेस्तरां के बार को 25 मार्च के बाद खुलने की अनुमति नहीं दी गई है, जब देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि इसका उद्देश्य इस तरह के प्रतिष्ठानों के वित्तीय नुकसान को कम करना है।

यह भी पढ़े | अहमदाबाद नगर निगम का बड़ा फैसला, पान की दुकानों के पास थूका हुआ पाए जाने पर भरना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना.

दिल्ली में बीयर के उपभोग की अवधि उत्पादन के बाद करीब छह महीने तक रहती है।

आबकारी विभाग ने पिछले हफ्ते जारी आदेश में कहा कि होटल, रेस्तरां-बार और क्लबों को 31 जुलाई तक अवधि समाप्त होने वाले बीयर भंडार को शराब की दुकानों को बेचने की अनुमति है।

शराब उद्योग के शीर्ष संगठन कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन एल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (सीआईएबीसी) ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)