नयी दिल्ली, 27 अगस्त दिल्ली सरकार ने शहर के वर्तमान 22 फीसदी हरित क्षेत्र को अगले तीन साल में बढ़ाकर 25 फीसदी करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
वर्ष 2019 में जारी हुई भारत वन स्थिति रिपोर्ट (आईएसएफआर) के मुताबिक, दिल्ली का 324 वर्ग किलोमीटर हरित भाग है, जिसमें वन एवं पेड़ शामिल हैं जोकि वर्तमान में कुल क्षेत्रफल का 21.9 फीसदी है। यह वर्ष 2017 में 20.6 फीसदी था।
प्रधान वन संरक्षक ईश्वर सिंह ने कहा, '' हमारे आकलन के मुताबिक, दिल्ली के हरित क्षेत्र को इसके कुल क्षेत्रफल 1,484 वर्ग किलोमीटर के 25 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। इसका मतलब है कि दिल्ली में वनीकरण के लिए विभिन्न विभागों के पास 45 वर्ग किलोमीटर जमीन उपलब्ध है।''
उन्होंने कहा, ''यह शहर का अधिकतम हरित भाग है, जिसे प्राप्त किया जा सकता है। इसके बाद, हम वन क्षेत्र की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए पंचवर्षीय योजना पर काम करेंगे।''
यह भी पढ़े | Chennai Airport: साड़ी और शर्ट में छिपाकर पार्सल के जरिए भेज रहे थे 1.36 कोरोड़ रुपये, कस्टम ने किया जब्त.
राष्ट्रीय वन नीति का उद्देश्य भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का न्यूनतम एक तिहाई हिस्सा हरित भाग में लाना है।
पहाड़ी क्षेत्रों में कुल क्षेत्रफल का कम से कम 66 फीसदी हरित भाग होना चाहिए जबकि मैदानी इलाकों में यह 20 फीसदी होना चाहिए।
सिंह ने कहा, '' अगर जमीन उपलब्ध है तो हम इस लक्ष्य को अगले तीन वर्षों में प्राप्त कर सकते हैं।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY