देश की खबरें | दिल्ली की फैशन डिजाइनर ने कारोबारी दोस्त पर बलात्कार का आरोप लगाया

मुंबई, 14 सितंबर दिल्ली की 28 वर्षीय एक फैशन डिजाइनर ने आरोप लगाया है कि उनके एक कारोबारी दोस्त ने मुंबई के अपने घर में उनके साथ बलात्कार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने इस संबंध में बुधवार शाम खार थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

अधिकारी के मुताबिक, अपनी शिकायत में, महिला ने कहा कि वह पहली बार मुंबई आई थी और पश्चिमी उपनगर खार में अपने व्यवसायी मित्र के आवास पर रुकी थी।

अधिकारी ने कहा कि उसके घर में रहने के दौरान आरोपी ने उनका यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बृहस्पतिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 509 (महिला का शीलभंग करने के इरादे से कृत्य करना) आदि के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)