देश की खबरें | दिल्ली: पर्यावरण मंत्री ने कहा, अफसर वायु प्रदूषण रोधी अभियान के क्रियान्वयन पर रिपोर्ट तैयार करें
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिये “रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ” अभियान के क्रियान्वयन के लिये रिपोर्ट तैयार करें।

राय ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, पर्यावरण व परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, दिल्ली यातायात पुलिस और मंडल आयुक्तों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की और निर्देश दिया कि इस अभियान के क्रियान्वयन के लिये तैयारियां तेज करें।

यह भी पढ़े | दिल्ली: लंबित सैलरी की मांग को लेकर कस्तुरबा गांधी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने जंतर-मंतर पर किया विरोध प्रदर्शन: 16 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्री ने हिंदी में ट्वीट किया, “संबंधित विभागों से तैयारियों को तेज करने और सोमवार तक इस संदर्भ में रिपोर्ट सौंपने को कहा है।”

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से उन इलाकों की पहचान करने को कहा गया है जहां लंबा यातायात जाम लगता है।

यह भी पढ़े | Mumbai Local Train Update: महाराष्ट्र सरकार ने दी महिलाओं को लोकल ट्रेन में सफर करने की अनुमति, कल से सीमित घंटों के दौरान कर सकेंगी यात्रा.

उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जागरुकता पैदा करने के लिये ‘सिविल डिफेंस कर्मियों’ को तैनात किया जाएगा। उन इलाकों में ऐसे कर्मियों की अधिकतम संख्या होगी जहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।

अधिकारियों ने बताया कि लोगों को जागरुक करने के दौरान ये सिविल डिफेंस कर्मी ‘गांधीगीरी’ अपनाएंगे और उन लोगों को फूल देंगे जिनकी गाड़ी के इंजन लालबत्ती होने के बावजूद चालू रहेंगे।

राय ने कहा कि लोग अगर लाल बत्ती पर अपनी गाड़ियों का इंजन बंद करेंगे तो दिल्ली में गाड़ियों की वजह से होने वाले प्रदूषण में 15-20 प्रतिशत की कमी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)