नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए शहर के पास “टीके नहीं हैं” और इनकी खरीद के लिए उत्पादकों को ऑर्डर दे दिए गए हैं।
हालांकि, मंत्री ने कहा कि इस श्रेणी में आने वाले लोगों को टीका देने की तैयारी पूरी हो चुकी है।
जैन ने 18-44 आयु वर्ग के लिए पर्याप्त टीके होने के बारे में पूछे जाने पर कहा, “फिलहाल, हमारे पास टीके नहीं हैं। हमने कंपनियों से इन्हें उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।”
एक मई से इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने के बारे में पूछे गए दूसरे सवाल पर उन्होंने कहा, “हम एक या दो दिन में आपको इसकी जानकारी दे देंगे।”
उन्होंने यह भी कहा कि उत्पादकों ने दिल्ली सरकार को फिलहाल टीका आपू्र्ति कार्यक्रम उपलब्ध नहीं कराया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को दिल्ली में मुफ्त में कोविड-19 टीका लगेगा।
उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार ने विभिन्न उत्पादकों से 1.34 करोड़ टीका खुराकों की खरीद को मंजूरी दी है।
एक सरकारी अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई- को बताया था कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण मध्यम गति से शुरू होगा और बाद में इसे तेज किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY