नयी दिल्ली, 30 अगस्त दिल्ली के संसद मार्ग पर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की दो लो फ्लोर बसों की टक्कर हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीटीसी बसों के चालक और कई अन्य यात्री इस हादसे में घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि ‘‘घायलों की स्थिति बेहतर है।’’
हादसे की शिकार बसों की तस्वीर में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है और उनका आगे का शीशा टूट गया है।
चश्मदीद जगपाल सिंह ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया कि जब एक मोटरसाइकिल सवार अचानक मुड़ा तब उसे बचाने के दौरान दोनों बसों की आपस में टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया, ‘‘बसों की गति सामान्य थी। अगर गति तेज होती तो हादसा और गंभीर होता और कई यात्री घायल होते। पुलिस के साथ मिलकर हमने चालकों और अन्य यात्रियों को अस्पताल भेजा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY