खेल की खबरें | दिल्ली कैपिटल्स रणनीति पर सही तरह से अमल कर रही है : सॉव

दुबई, छह अक्टूबर शानदार लय में चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी सॉव ने कहा कहा कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हर विभाग में ‘सही’ कर रही है।

दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा सत्र में शानदार आगाज किया है जहां पांच मैचों में चार जीत के साथ टीम तालिका में शीर्ष पर है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरे करने से 86 रन दूर रोहित शर्मा.

सॉव ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 23 गेंद में 42 रन की पारी खेल कर एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स को शानदार शुरुआत दिलायी । दिल्ली ने इस मैच को 59 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया।

इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ यह इस टूर्नामेंट की बहुत अच्छी शुरुआत है और हमें इस लय को आगे बढ़ाना हैं। हम अभ्यास सत्रों में जो कुछ भी करते हैं उसे मैच में उतारना होता है। हम इसे सटीक तरीके से कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | MI vs RR, IPL 2020 Live Cricket Streaming: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले को न करें मिस, मैच को Disney+Hotstar पर देखें लाइव.

उन्होंने कहा, ‘‘ सब कुछ सही चल रहा है। आप जानते हैं कि हम बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ कौशल के मामले में भी सही दिशा में जा रहे हैं। ऐमें में मुझे टीम के लिए बहुत खुशी है।’’

सॉव सोमवार को मौजूदा सत्र में तीसरा अर्धशतक लगाने से चूक गये। वह टीम के लिए रन बनाने के मामले में कप्तान श्रेयस अय्यर (181) के बाद 179 रन के साथ दूसरे स्थान पर है।

सॉव ने कहा, ‘‘ मैं पावरप्ले के बाद भी अपनी पारी को आगे जारी रख सकता था लेकिन दुर्भाग्य से आउट हो गया। यह सिर्फ एक मैच था और अब इतिहास का हिस्सा है। अब मेरा ध्यान अगले मैच पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)