नयी दिल्ली, 17 फरवरी दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि महापौर महेश खिंची ने बसंत उत्सव के आयोजन के लिए बाल दिवस के धन का दुरुपयोग किया है।
एमसीडी आयुक्त अश्विनी कुमार को लिखे पत्र में कपूर ने कहा, "वार्षिक परीक्षाएं नजदीक आने पर महापौर महेश खिंची ने बाल उत्सव के लिए आवंटित धन का दुरुपयोग करते हुए 25 फरवरी को बसंत उत्सव का आयोजन कर दिया।"
उन्होंने आगे कहा कि एमसीडी हर साल 14 नवंबर को बाल उत्सव का आयोजन करती है, लेकिन 2024 में यह आयोजित नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि ऐसा जाहिर तौर पर इसलिए हुआ क्योंकि तत्कालीन महापौर ने महापौर पद पर सत्ता संघर्ष के कारण कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
कपूर ने आयुक्त से यह भी आग्रह किया कि वह एमसीडी के शिक्षा निदेशक से धन के कथित दुरुपयोग के संबंध में रिपोर्ट मांगें।
हालांकि, कपूर के आरोप पर एमसीडी और आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY