फतेहपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के संदिग्ध मरीज की मौत
फतेहपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. उमाकांत पांडेय ने शनिवार को बताया कि "खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल के कोरोना पृथक वार्ड में भर्ती असोथर थाना क्षेत्र के एक 26 वर्षीय युवक की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी है। उसका नमूना कोविड-19 जांच के लिए लखनऊ शुक्रवार को भेजा गया था, मगर अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।"
बांदा (उप्र), 18 अप्रैल उत्तर प्रदेश के फतेहपुर स्थित जिला अस्पताल के कोरोना वायरस पृथक वार्ड में दो दिन से भर्ती एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। अभी उसकी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट नहीं आ पायी है।
फतेहपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. उमाकांत पांडेय ने शनिवार को बताया कि "खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत पर जिला अस्पताल के कोरोना पृथक वार्ड में भर्ती असोथर थाना क्षेत्र के एक 26 वर्षीय युवक की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी है। उसका नमूना कोविड-19 जांच के लिए लखनऊ शुक्रवार को भेजा गया था, मगर अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।"
एक सवाल के जवाब में सीएमओ ने कहा कि "बीमारी से मौत होने पर शव का पोस्टमॉर्टम नहीं होता, इसलिए बिना पोस्टमॉर्टम ही शव उसके परिजनों को दे दिया गया है।"
जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. आर.एन. गुप्ता ने बताया कि "गुरुवार को कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण सामने आने के शक में उसे अस्पताल के सामान्य वार्ड से कोरोना पृथक वार्ड में स्थानांतरित किया गया था और शुक्रवार को नमूने को कोविड-19 की जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आ पाई है।"
उन्होंने बताया कि "युवक टीबी (क्षय रोग) का पहले से मरीज था और उसे बुखार, जुकाम के साथ सांस फूलने की शिकायत पर यहां भर्ती करवाया गया था।" उन्होंने बताया कि "युवक की मौत के बाद शव को संक्रमण मुक्त कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।"
वहीं, मृत युवक के परिजनों ने बताया कि "युवक मुंबई में रहकर मजदूरी करता था, वह दो फरवरी को लौट कर घर आया था। उसे काफी दिन से मामूली बुखार, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ थी। पहले गांव में इलाज करवाया गया, जब नहीं ठीक हुआ तो मंगलवार को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।"
सं अमृत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).