जरुरी जानकारी | डीसीबी बैंक ने एमसीएलआर में 0.18 प्रतिशत कटौती की

नयी दिल्ली, सात दिसंबर निजी क्षेत्र के डीसीबी बैंक ने सोमवार को कहा कि उसने विभिन्न अवधि की सीमांत लागत आधारित कर्ज की दर (एमसीएलआर) में 0.18 प्रतिशत तक की कटौती की है।

बैंक की एक साल की अवधि के लिये दिये गये कर्ज पर एमसीएलआर 0.18 प्रतिशत घटकर 9.67 प्रतिशत रह गई है। यह दर इससे पहले 9.85 प्रतिशत पर थी। बैंक की यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े | ITR Filing Tips: आईटी रिटर्न 2019-20 दाखिल करने से पहले गांठ बांध लें ये जरुरी बातें.

बैंकों में विभिन्न अवधि के कर्ज की दरें एक साल के लिये तय एमसीएलआर दर पर ही आधारित होती हैं।

बैंक की नई दरें 8 दिसंबर, 2020 से प्रभाव में आ जायेंगी।

यह भी पढ़े | Agra Metro Construction: पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सोमवार को आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ.

बैंक की नई दरों में एक दिन से लेकर छह माह तक के कर्ज पर एमसीएलआर दर 0.03 प्रतिशत घटकर 8.22 से लेकर 9.52 प्रतिशत तक रह गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)