विदेश की खबरें | संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने को डी.सी. सरकार नहीं कर पा रही व्हाइट हाउस से सम्पर्क

वाशिंगटन की मेयर मुरियल बोसर ने कहा, ‘‘ हमने व्हाइट हाउस से राजनीतिक और जन स्वास्थ्य समेत कई स्तरों पर सम्पर्क करने की कोशिश की।’’

उन्होंने बताया कि डी.सी. स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि व्हाइट हाउस पहुंचे तो उनकी बहुत ही सरसरी बातचीत हुई।

यह भी पढ़े | Tana Mongeau ने बिडेन के प्रचार के लिए Nude Picture शेयर करने की कही बात, YouTube ने की ये कार्रवाई.

संवादहीनता डी. सी. सरकार के लिए एक बाधा बन गई है, जिसने अभी तक अनिवार्य एहतियाती कदमों को उठा वायरस को फैलने से रोकने का काम किया है।

बोसर ने हालांकि इस बात को सोमवार को स्वीकार किया कि व्हाइट हाउस अधिकारी मौजूदा स्थिति की वजह से काफी व्यस्त हैं।

यह भी पढ़े | Trump Returns To White House: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप COVID-19 के इलाज के बाद अस्पताल से वापिस व्हाइट हाउस पहुंचे, फौरन हटाया मास्क.

वहीं, नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर डी.सी. के एक अधिकारी ने बताया कि व्हाइट हाउस अधिकारियों ने डी.सी स्वास्थ्य विभाग को किसी संक्रमित व्यक्ति की कोई जानकारी नहीं दी है, जिससे संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान और पृथक-वास जैसी आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू की जाएं।

अधिकारी ने बताया कि उनसे सम्पर्क करने की कई कोशिशें की गईं।

गौरतलब है कि बोसर सरकार और ट्रम्प प्रशासन के बीच मतभेद कोई नई बात नहीं है। दोनों पहले भी कई मुद्दों पर आमने-सामने आ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)