देश की खबरें | कच्छ में मैंग्रोव को नुकसान : एनजीटी ने जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने बृहस्पतिवार को पर्यावरण मंत्रालय और गुजरात सरकार को कच्छ जिले में मैंग्रोव :उष्णकटिबंधीय वन: को नुकसान पहुंचाने वालों से हर्जाना वसूलने का निर्देश दिया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 सितंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने बृहस्पतिवार को पर्यावरण मंत्रालय और गुजरात सरकार को कच्छ जिले में मैंग्रोव :उष्णकटिबंधीय वन: को नुकसान पहुंचाने वालों से हर्जाना वसूलने का निर्देश दिया ।

एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए के गोयल की पीठ ने कहा कि मैंग्रोव को नुकसान पहुंचाया गया लेकिन इसे नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान नहीं की गयी जबकि दीन दयाल पोर्ट ट्रस्ट को इसकी जिम्मेदारी दी गयी थी।

यह भी पढ़े | Bjp Mlc Devendra Singh: बीजेपी एमलएसी देवेंद्र सिंह सड़क हादसे में घायल, लखनऊ किया गया रेफर.

पीठ ने कहा, ‘‘इस अधिकरण के 11 सितंबर 2019 के आदेश को लागू करने के लिए कदम उठाए जाएं। निर्धरित रकम जल्द से जल्द वसूलें और उन स्थानों को पहले की तरह बनाने का काम शुरू करें। वन विभाग और गुजरात तटीय जोन प्रबंधन प्राधिकरण की एक संयुक्त कमेटी इसकी निगरानी कर सकती है।’’

एनजीटी ने बताया कि आदेश का पालन करवाने के लिए वन विभाग नोडल एजेंसी की तरह काम करेगा ।

यह भी पढ़े | NDA में कृषि संबंधी बिल पर फूट, हरसिमरत कौर बादल ने अपने पद से दिया इस्तीफा.

आरोप लगाया गया था कि दीन दयाल पोर्ट ट्रस्ट गुजरात के कच्छ जिले में मैंग्रोव को बचाने के लिए कदम नहीं उठा रहा है । मामले में केंद्र और अन्य के जवाब मांगे गए थे ।

मैंग्रोव धरती तथा समुद्र के बीच दीवार की तरह काम करते हैं तथा समुद्री प्राकृतिक आपदाओं से तटों की रक्षा करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\