देश की खबरें | खाना छूने पर मप्र में दलित की पिटाई, मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

छतरपुर (मप्र), नौ दिसंबर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर गौरीहार थाना क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों ने कथित तौर पर खाना छूने पर 25 वर्षीय दलित युवक की कथित रूप से पिटाई की गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन शर्मा ने बुधवार को बताया कि घटना गौरीहार थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में सोमवार रात को हुई।

यह भी पढ़े | Farmers’ Protest Updates: किसानों को भेजे गए प्रस्ताव में MSP का जिक्र, लिखित आश्वासन देने को तैयार सरकार.

उन्होंने मृतक देवराज अनुरागी (25) के परिवार के सदस्यों के हवाले से बताया कि गांव के ही आरोपी भूरा सोनी और संतोष पाल ने देवराज को पास के एक खेत में पार्टी के लिये आमंत्रित किया था।

उन्होंने बताया कि देवराज जब दो घंटे बाद घर लौटा तो उसने परिवार को अपनी आपबीती में बताया कि उसके द्वारा भोजन छूने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की गयी।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: कश्मीर में ग्रेनेड हमले में 4 नागरिक घायल.

उन्होंने बताया कि देवराज की पीठ पर चोट के निशान थे। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उसने सीने में दर्द की शिकायत की और घर पर ही दम तोड़ दिया।

एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिये दल बनाये हैं और उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के लिये भादवि की धारा तथा एसटी/एससी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)