देश की खबरें | दलाई लामा को भारत रत्न दिया जाना चाहिए : भाजपा नेता शांता कुमार ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 11 नवंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का अनुरोध किया है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में संयुक्त राष्ट्र में तिब्बत मुद्दा उठाने की भी वकालत की है।

यह भी पढ़े | मुंबई: अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को ड्रग्स मामले में 12 नवंबर को NCB ने फिर से बुलाया: 11 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कुमार ने कहा कि दलाई लामा को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दे कर भारत स्वयं को सम्मानित करेगा।

उन्होंने कहा कि 1950 में जब चीन को तिब्बत पर अधिकार जमाने दिया गया, उस वक्त तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ‘‘पाप किया’’।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: बिहार चुनाव के नतीजों के बाद प्रकाश आंबेडकर ने कहा-लोगों का ईवीएम में विश्वास नहीं.

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘आज चीन दुनिया में अकेला पड़ गया है।’’ उन्होंने कहा कि 1950 की गलती को सुधारने का यह सुनहरा अवसर है।

शांता कुमार ने कहा, ‘‘भारत द्वारा दलाई लामा को सम्मानित किए जाने और तिब्बत मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में उठाए जाने के दो कदमों से, चीन का पूरी दुनिया के सामने पर्दाफाश हो जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)