देश की खबरें | चक्रवात: उद्धव ठाकरे ने प्रशासन से तत्काल राहत सुनिश्चित करने को कहा
जियो

मुम्बई, तीन जून मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को राज्य प्रशासन को (बचाव एवं राहत) अभियान के लिए अपनी तैयारी बनाये रखने और ‘निसर्ग’ के मुम्बई और ठाणे से उत्तरी महाराष्ट्र की ओर बढ़ने के साथ ही तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि ठाकरे निसर्ग के प्रभाव के बारे में नवीनतम सूचनाएं प्राप्त करने के लिए पश्चिम तट के जिलों के जिलाधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

यह भी पढ़े | कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ट्रस्ट करने का निर्णय लिया गया है : 3 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुम्बई, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरि और सिधुदर्ग जिले इस भयंकर चक्रवाती तूफान से प्रभावित हुए हैं। यह तूफान रायगढ़ जिले में पहुंचा और उस दौरान 100-110 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 102 किलोमीटर प्रति घटें की रफ्तार से आंधी चल रही थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया,‘‘ मुख्यमंत्री ने (बचाव एवं राहत) अभियान के लिए अपनी तैयारी बनाये रखने और चक्रवात के मुम्बई और ठाणे से उत्तरी महाराष्ट्र की ओर बढ़ने के साथ ही तत्काल राहत कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।’’

यह भी पढ़े | अंकित शर्मा मर्डर केस: ताहिर हुसैन की मुश्किल बढ़ी, दिल्‍ली पुलिस ने की चार्जशीट दाखिल- 16 जून को होगी सुनवाई.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि ठाकरे बृहन्मुम्बई महानगरपालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल तथा वार्ड के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी कर रहे हैं कि चक्रवात से कम से कम नुकसान हो।

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी जिलाधिकारियों से बातचीत करके ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

उनके कार्यालय से जारी बयान के अनुसार उन्होंने तूफान के पूरी तरह कमजोर पड़ जाने तक चौकसी बनाये रखने की अपील की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार चक्रवात निसर्ग बुधवार को रायगढ़ जिले में अलीबाग के समीप महाराष्ट्र तट पर पहुंचा।

उसने एक बयान में कहा कि इस तूफान का दाहिना हिस्सा महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र खासकर रायगढ़ जिले से गुजरेगा। वह क्रमिक रूप से अगले तीन घंटे में मुम्बई और ठाणे जिलों में कदम रखेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)