कोरोना संकट से कच्चे तेल का कारोबार तबाह, बेंट क्रूड 12% टूटकर 17 डालर प्रति बैरल पर पहुंचा
अमेरिकी कच्चा तेल (वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट) भी शुरुआती मजबूती गंवा कर नीचे चल रहा था. कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में औद्योगिक गतिविधियां ठप है और तेल की मांग घट गयी है.
वाशिंगटन: अमेरिकी (US) कच्चा तेल (वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट) भी शुरुआती मजबूती गंवा कर नीचे चल रहा था. कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते दुनिया भर में औद्योगिक गतिविधियां ठप है और तेल की मांग घट गयी है. तेल की उपब्धता बढने से भंडार की समस्या खड़ी हो गयी है.
बुधवार को एशियाई बाजारों में कारोबार उतार चढ़ाव भरा रहा. अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चे तेल का भाव शुरू में तेजी से चढ़ने के बाद लुढ़क गया. तेल उत्पादक देशों के बीच वार्ता होने की रपट से ब्रेंट कच्चे तेल में भी शुरू में सुधार रहा लेकिन तेजी ज्यादा नहीं टिकी. नरम मांग से कच्चा तेल का वायदा 11.4 प्रतिशत गिरा
यह भी पढ़े- कोरोना संकट से अमेरिकी कच्चे तेल की हालत हुई खस्ता, 0 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंची कीमत
सिंगापुर में ब्रेंट 12.31 प्रतिशत गिर कर 16.98 डालर प्रति बैरल पर आ गया. मंगलवार को भी यह काफी हानि पर बंद हुआ था. डब्ल्यूटीआई जून डिलिवरी सुबह 20 प्रतिशत उछल कर खुला लेकिन दोपहर बाद पांच प्रतिशत गिर कर 11 डालर के आसपास था. (एएफपी)
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

