Cricket News: क्रिकेटप्रेमियों को कल से लगातार खेल की मिलेगी सौगात, अंतरराष्ट्रीय सीरीज में कौन- कौन टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांचक सत्र का आगाज हो चुका है और बुधवार से 20 अक्टूबर तक एक के बाद एक जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे। लाल गेंद हो चाहे सीमित ओवर का प्रारूप, प्रतिदिन कम से कम कोई न कोई मैच जरूर खेला जाएगा
नयी दिल्ली, 17 सितंबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांचक सत्र का आगाज हो चुका है और बुधवार से 20 अक्टूबर तक एक के बाद एक जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे. लाल गेंद हो चाहे सीमित ओवर का प्रारूप, प्रतिदिन कम से कम कोई न कोई मैच जरूर खेला जाएगा. प्रमुख मुकाबलों की बात करें तो बुधवार को न्यूज़ीलैंड के श्रीलंका दौरे पर पहला टेस्ट जबकि अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच शारजाह में यूएई में पहला वनडे होगा. 19 सितंबर से बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ पहला टेस्ट और दो टेस्ट सहित तीन टी20 मैच की श्रृंखला खेलेगी. यह भी पढ़ें: टी20 लीग की चमक में वनडे और टेस्ट क्रिकेट की अहमियत हो रही धुंधली, क्या बड़े फॉर्मेट को मिलेगा उनकी पुरानी पहचान का सम्मान?
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट में स्पिनरों की मददगार घरेलू पिचों पर भारतीय फिरकी गेंदबाजों के प्रदर्शन पर नजरें होंगी. इसके अलावा फोकस तेज गेंदबाजों और सितारों से भरे भारत के बल्लेबाजी क्रम पर भी होगा। साथ ही यह देखना रोचक होगा कि बांग्लादेश के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का सामना कैसे करते हैं.
इसी दिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच वनडे मैचों की श्रृंख्रला भी शुरू होगी जो 29 सितंबर तक चलेगी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच टी20 श्रृंखला ड्रॉ पर समाप्त रही थी. आगामी महीने में इंग्लैंड पाकिस्तान से तो वहीं न्यूज़ीलैंड भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला खेलेगा और यह श्रृंखलायें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा होंगी.
दूसरी ओर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के 9वें संस्करण का बिगुल भी बजने वाला है जिसका आयोजन सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश की बजाय संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित कर दिया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2024 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

