देश की खबरें | प्रतिष्ठित कन्नड़ गायक शिवमोगा सुबन्ना का पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

बेंगलुरु, 12 अगस्त प्रतिष्ठित कन्नड़ गायक शिवमोगा सुबन्ना का पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सुबन्ना का बृहस्पतिवार की रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा सहित तमाम लोगों ने 83 वर्षीय गायक के निधन पर शोक जताया।

मोदी ने ट्वीट किया है, ‘‘कन्नड़ गीत-संगीत प्रमियों के लिए शिवमोगा सुबन्ना बेहद लोकप्रिय नाम थे। उनके काम को पसंद किया जाता है। कन्नड़ कविताओं को नयी पीढी से जोड़ने का उनका प्रयास सराहनीय है। उनके निधन से शोकाकुल हूं।’’

बोम्मई, उनके कई कैबिनेट मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा सहित अन्य कई लोगों ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक को रविन्द्र कलाक्षेत्र पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

उनका अंतिम संस्कार पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया गया।

उनके परिवार में पत्नी, पुत्र और पुत्री हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)