देश की खबरें | अफ्रीकी यूनियन मिशन पर जा रहा हेलीकॉप्टर सोमालिया में दुर्घटनाग्रस्त, युगांडा के पांच सैनिकों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुर्घटना के समय एमआई-24 हेलीकॉप्टर लोअर शाबेले क्षेत्र के एक हवाई क्षेत्र से आ रहा था और उसमें आठ लोग सवार थे।
दुर्घटना के समय एमआई-24 हेलीकॉप्टर लोअर शाबेले क्षेत्र के एक हवाई क्षेत्र से आ रहा था और उसमें आठ लोग सवार थे।
यह हेलीकॉप्टर मूल रूप से युगांडा वायु सेना का था, लेकिन इसका संचालन अफ्रीकी यूनियन के शांति मिशन द्वारा किया जा रहा था।
युगांडा की सेना ने एक बयान में बताया कि हेलीकॉप्टर एक मिशन पर था और पायलट, सह-पायलट व फ्लाइट इंजीनियर दुर्घटना में बच गए लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
सोमालिया नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिदेशक अहमद मोआलिम हसन ने सरकारी मीडिया को बताया कि दुर्घटना की जांच जारी है।
दुर्घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वालों में से एक विमानन अधिकारी उमर फराह ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि उन्होंने ‘हेलीकॉप्टर को घूमते हुए और फिर वह बहुत तेजी से नीचे गिरते हुए देखा’।
प्रत्यक्षदर्शी अब्दिरहिम अली ने बताया कि उसने विस्फोट की जोरदार आवाज सुनी और हर जगह घना धुआं देखा।
अदन एडे हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन में मामूली देरी की सूचना मिली लेकिन जल्द ही सेवा बहाल कर दी गयी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

