बिर्क्स ने एनबीसी के टूडे शो में कहा, ‘‘वायरस के उत्तर की ओर पूरी तरह से मुड़ने से पहले हमें अब अपने व्यवहार में बदलाव करना होगा। ’’
न्यूयार्क शहर कोविड-19 महामारी से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में एक है। लेकिन सख्त लॉकडाउन के बाद वहां प्रतिदिन होने वाली मौत की दर में कमी आई है।
यह भी पढ़े | ईद के बाद काबुल से वार्ता को तैयार: तालिबान.
हालांकि, दक्षिणी राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं।
दक्षिणी कैरोलाइना, जॉर्जिया और फ्लोरिडा सहित अमेरिका के दक्षिणी प्रांतों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़े | चीन के कोविड-19 रोधी टीके ने पशुओं में प्रतिरोधक क्षमता विकसित की: अध्ययन.
पिछले महीने 10 दिनों में दक्षिणी पश्चिमी प्रांत एरिजोना के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सात दिन में 3,000 से अधिक मामले दर्ज किये।
एरिजोना के मरीकोपा काउंटी में अब तक एक लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 1,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY