देश की खबरें | अस्पताल में शव सौंपने से पहले उसकी कोविड-19 जांच करने के तेलंगाना की अदालत के आदेश पर न्यायालय की रोक
जियो

नयी दिल्ली, 17 जून उच्चतम न्यायालय ने तेलंगाना में अस्पतालों द्वारा शव सौपने से पहले उनकी कोविड-19 जांच कराने के राज्य के उच्च न्यायालय के 26 मई के आदेश पर बुधवार को रोक लगा दी।

इसके अलावा, शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय के आठ जून के एक अन्य निर्देश पर भी रोक लगा दी है। इसमें कहा गया था कि अगर प्राधिकारियों ने उसके निर्देशों को लागू नहीं किया तो उसके पास जानबूझकर अवज्ञा के लिये अवमानना का नोटिस देने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचेगा।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 391 नए मामले आए सामने, 11 की मौत : 17 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ के समक्ष ये दोनों मामले वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के लिये आये। पीठ इन पर अलग अलग अपील पर सुनवाई के लिये सहमत हो गयी और उसने उन लोगों को नोटिस जारी किये जिनकी याचिका पर 26 मई और आठ जून को उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘नोटिस जारी किया जाये। इस बीच, उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये इस निर्देश पर रोक लगी रहेगी।’’

यह भी पढ़े | अखिलेश यादव ने कहा- भारत सरकार चीन को सामरिक के साथ आर्थिक जवाब भी दे.

उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि यह अदालत निर्देश देती है कि अस्पताल द्वारा शव देने से पहले एहतियात के रूप में कोरोना वायरस की मौजूदगी का पता लगाने के लिये इसका परीक्षण करना होगा।

अदालत के आठ जून के निर्देश के खिलाफ अपील पर शीर्ष अदालत ने कहा कि ये निर्देश अनावश्यक ही नहीं बल्कि समय से पहले दिया गया है। इस मामले में भी नोटिस जारी किया जाये।

उच्च न्यायालय ने कोविड-19 संक्रमण से संबंधित मुद्दों को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान ये निर्देश दिये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)