विदेश की खबरें | अखबार के खिलाफ जॉनी डेप के मानहानि के मामले में सोमवार को आएगा अदालत का फैसला

हॉलीवुड के इस जानेमाने दंपत्ति से जुड़े इस मामले में तीन महीने तक सुनवाई चली। न्यायमूर्ति एंड्रयू निकोल इस मामले में लिखित फैसला देंगे।

डेप ने ‘द सन’ के प्रकाशक ‘न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर्स’ और अखबार के कार्यकारी संपादक डेन वूटॉन पर लंदन के उच्च न्यायालय में मुकदमा ठोका था। दरअसल अखबार ने अप्रैल 2018 में एक लेख छापा था जिसमें डेप पर आरोप लगाया गया था कि वह हर्ड से मारपीट करते हैं।

यह भी पढ़े | Corona Update: ऑस्ट्रिया में फैल रहे COVID-19 को रोकने लगेगा दूसरा लॉकडाउन.

डेप और हर्ड ने 2015 में विवाह किया था, इसके बाद 2017 में उनका तलाक हो गया था।

हर्ड ने आरोप लगाया है कि 2013 से 2016 के बीच डेप ने उनके साथ कई बार मारपीट की। डेप ने आरोपों से इनकार किया है।

यह भी पढ़े | England lockdown: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इंग्लैंड में लगाया एक महीने का लॉकडाउन.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)