अहमदाबाद, 29 जुलाई पुलिस ने बुधवार को जाली नोटों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया और 2.09 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए।
इसके साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जो आपस में रिश्तेदार हैं।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड ने की ट्रस्ट की घोषणा.
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि अपराध शाखा के अधिकारियों ने मंगलवार को मीत प्रजापति और उदय प्रजापति के पास से दो सौ और पांच सौ रुपये के कुल 436 जाली नोट बरामद किए।
उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी शहर के थलतेज इलाके में स्थित अपने घरों में कथित तौर पर नोट छापते थे।
अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के पास से छपाई की एक मशीन, कागज और कार्टरिज के अलावा शराब की कुछ बोतलें भी बरामद हुईं।
उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY