देश की खबरें | कांग्रेस के पिछले शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार 'कैंसर की तरह पनपा' : खट्टर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 25 सितंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के पिछले शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार 'कैंसर की तरह पनपा' और नौकरियां देने में पक्षपात किया गया।

साथ ही दावा किया कि उनकी सरकार ने इन चीजों में सुधार किया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों के लिए 1.06 लाख केंद्रों पर 7.29 करोड़ लोग डालेंगे वोट.

खट्टर ने दावा किया कि उनकी सरकार ने योग्यता के आधार पर 85,000 नौकरियां दीं।

हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद और स्वदेशी स्वावलंबन न्यास की ओर से आयोजित वेबिनार के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पिछले शासनकाल के दौरान नौकरियां देने में पक्षपात किया गया।

यह भी पढ़े | Jindal Global Law School: जेजीएलएस भारत में बनी सबसे बड़ी लॉ फैकल्टी, 103 नए संकाय सदस्यों की हुई नियुक्ति.

उन्होंने दावा किया, '' हमारे कार्यकाल के दौरान, नौकरियां योग्यता के आधार पर दी गईं। इससे पहले, नौकरियां बेची जाती थीं। हमने प्रणाली को सुधारा और योग्यता के आधार पर काबिल लोगों को नौकरी दी। हमने 'पर्ची-खर्ची' (पक्षपात और भ्रष्टाचार) की प्रणाली को समाप्त किया।''

''हरियाणा का स्व-विश्वसनीय विकास मॉडल'' शीर्षक पर विचार व्यक्त करते हुए खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आत्म निर्भर भारत' का आह्वान किया है और देश ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)