एजेंसी न्यूज

भ्रष्टाचार मामला : देशमुख की जमानत याचिका पर आज फैसला सुना सकती है अदालत

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर बंबई उच्च न्यायालय आज यानी सोमवार को फैसला सुना सकता है.

भ्रष्टाचार मामला : देशमुख की जमानत याचिका पर आज फैसला सुना सकती है अदालत
अनिल देशमुख (Photo Credits ANI)

Mumbai High Court:  महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) की जमानत याचिका पर बंबई उच्च न्यायालय आज यानी सोमवार को फैसला सुना सकता है. देशमुख के खिलाफ यह मामला भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग से संबंधित है, जिसकी जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है. न्यायमूर्ति एम. एस. कार्णिक की एकल पीठ ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पिछले सप्ताह अपना फैसला सुरक्षित रखा था. यह भी पढ़े:Maharashtra: शिवसेना के उद्धव खेमे ने PM मोदी की ‘शॉर्टकट राजनीति’ संबंधी टिप्पणी की निंदा की, कही ये बात

सीबीआई की विशेष अदालत के पिछले महीने देशमुख (74) की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया. उन्होंने चिकित्सकीय और याचिका के गुण-दोष के आधार पर जमानत का अनुरोध किया है. सीबीआई ने इस साल अप्रैल में उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था. देशमुख अभी न्यायिक हिरासत में हैं और मुंबई स्थित आर्थर रोड जेल में बंद हैं.

बंबई उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह कहा था कि देशमुख की सेहत को देखते हुए प्रथम दृष्टया उसकी राय है कि भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग मामले में दाखिल उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई को प्राथमिकता मिलनी चाहिए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2022 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).