विदेश की खबरें | कोरोना वायरस का टीका व्यापक रूप से उपलब्ध होने में एक साल लगेगा: सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली

सिंगापुर, सात जून सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस का टीका व्यापक रूप से उपलब्ध होने में कम से कम एक साल लगेगा और लोगों को लंबे समय तक कोविड-19 के साथ ‘‘जीना सीखना’’ चाहिए।

उन्होंने सिंगापुर के लोगों से कहा कि वे साफ-सफाई रखकर, मास्क पहनकर, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कर और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचकर कोरोना वायरस को सीमित करने में अपनी भूमिका निभाएं।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड में लोगों के लिए 15 जून से खुलेंगे पूजा स्थल, नए दिशानिर्देश किए गए जारी.

ली ने महामारी के बाद सिंगापुर के भविष्य को लेकर छह राष्ट्रीय प्रसारणों में से पहले में कहा, ‘‘टीके के व्यापक रूप से उपलब्ध होने में कम से कम एक साल लगेगा। हमें लंबे समय तक कोविड-19 के साथ जीना सीखना होगा जैसा कि हमने विगत में क्षय रोग जैसी अन्य घातक संक्रामक बीमारियों के समय किया है।’’

उन्होंने महामारी से निपटने में सिंगापुर की प्रगति को भी रेखांकित किया।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने 2020 के दौरान दुनिया में सबसे ज्यादा महंगाई देखी: स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान.

प्रधानमंत्री के संबोधन प्रसारण के बाद सिंगापुर के मंत्री भी नौ से 20 जून के बीच अन्य प्रसारणों में संबंधित विषय पर अपनी बात रखेंगे।

ली ने कहा कि सिंगापुर संकट से बेहतर और मजबूत बनकर उभरेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)