विदेश की खबरें | कोरोना वायरस के कारण लातिन अमेरिका में कम से कम 3.7 करोड़ लोगों की गई नौकरी

आईएलओ ने क्षेत्र के देशों से समस्या से निपटने के लिए ‘‘तत्काल रणनीतियों’’ को अपनाने की अपील की है।

यह आंकड़ा आईएलओ के अगस्त की शुरुआत में लगाए अनुमान से अधिक है। उस अनुमान के अनुसार 1.4 करोड़ लोगों की नौकरी गई थी।

यह भी पढ़े | इस्लामाबाद: पाकिस्तान के PM इमरान खान ने राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित करने का दिया आदेश.

लातिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र के लिए संगठन के निदेशक विनिसियस पिनेहिरो ने इसे एक ‘‘अप्रत्याशित चुनौती’’ बताया।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार तीसरी तिमाही में आर्थिक गतिविधियां बेहतर हुई हैं और रोजगार की स्थिति भी पहले से थोड़ी बेहतर है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़े 3.38 करोड़ के पार, मृतकों की संख्या हुई 1,012,894.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र कम उत्पादकता और आय में असमानता जैसी संरचनात्मक समस्याओं का सामना करना रहा है।

आईएलओ के आंकड़े उन नौ देशों के आंकड़ों पर आधारित थे, जो इस क्षेत्र के कार्यबल का 80 प्रतिशत हिस्सा हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)